Plantation of trees in Sinhala School by Innerwheel Club of Smart City Chandrapur
चंद्रपूर :- इनरव्हील क्लब ऑफ स्मार्ट सिटी संस्था के द्वारा पर्यावरण संतुलन रहने के हेतू जिल्हा परिषद अप्पर प्रायमरी स्कुल सिन्हाळा मे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया!
इस अवसर पर इनरव्हील क्लब के डी व्ही सी श्रीमती रमा गर्ग, पी डी सी श्रीमती विद्या बांगडे, अध्यक्षा श्रीमती उमा जैन, श्रीमती सीमा गर्ग, श्रीमती चंदा खांडरे, श्रीमती मंदा कलसकर और श्रीमती ज्योति कंकडालवार आदी पदाधिकारी उपस्थित थे। Plantation of trees by Innerwheel Club of Smart City

वृक्ष प्रकृति की देन है अनमोल देन है, पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए, और हमारे जीवन के खुशहाल बनाने के लिये अधिक सें अधिक पेड लगाना मानव जीवन की आज की आवश्यकता है।
इनरव्हील क्लब ऑफ स्मार्ट सिटी चंद्रपूर जिला 303 संस्था के अगूवाई मे न्यु जिला परीषद अप्पर प्राइमरी स्कुल, नवीन सिन्हाला परीसर मे पौधे लगाकर अपने नये कार्यकाल की शुरुवात वृक्षारोपण से की ।
स्कूल शिक्षीका श्रीमती रेखा केसकर ने पुष्पगुच्छ देकर सभी संस्था पदाधिकारीओंका स्वागत किया।
श्रीमती सुचरीता हाके ने आभार व्यक्त किया और इसा उपक्रम को भूरी-सूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर स्कुल के शिक्षीका और बच्चों ने मिलकर पेड़ो की संवर्धन और देखभाल करने का जिम्मा लिया!



